www.draw.io पर किसी भी diagram को बनाना एवं edit करना

www.draw.io वेबसाईट की सहायता से आप किसी भी तरह के diagram को सरल तरीके से drag & drop पद्धति को अपनाते हुए बना सकते हैै।

इस Blog के माध्‍यम से आपके संस्‍थान के Network Diagram को बनाना एवं पहले से save फाईल को edit करना जानेंंगे।

सबसे पहले अपने Browser  पर WWW.DRAW.IO वेबसाईट को open करेंगे।


वेबपेज के open होने के पश्‍चात् आपको एक Dialog Box दिखेगा जिसमें नीचे दिये गये Decide Later के option पर click करके वेबसाईट के main page पर जाना है।


वेबसाईट के main page आपको उपर दर्शाये गये चित्रानुसार दिखेगा। आपका work area चित्र में हरे भाग में दर्शाये भाग में होगा। 

दायें भाग में अंकित विभिन्‍न settings से पेज की setting बदली जा सकती है यथा पेज का साईज (A4,A3, Legal etc) या Page Orientation (Portrait, Landscape ) इत्‍यादि।


पेज के left side में दिये गये options से विभिन्‍न प्रकार की आकृतियों का चयन करते हुए अपने Diagram का प्रारम्‍भ करते है।
किसी भी आकृति का चयन करने पर वो work area में प्रदर्शित होने लगेगी।
चयनित आकृति में graphical changes के लिए right side में options दिये गये है।



जिससे उसका colour, Text appearance इत्‍यादि को change किया जा सकता है।



वेबपेज के left side में अंकित different categories में वांछित का चयन करते हुए diagram को बनाया जा सकता है।
यदि हमें संस्‍थान के Network Diagram को बनाना है तो उपर दिये चित्रानुसार घेरे में अंकित Network के option को select करेंगे।


 
इस प्रकार से वांछित आकृति यथा Computer, Network, Router, Switch, Security Camera इत्‍यादि का प्रयोग करते हुए अपना Network Diagram पूरा करेंगे। 



उपर दिये चित्रानुसार आकृतियों का चयन करने के पश्‍चात् उनके बीच के लिंक को Mouse Pointer की सहायता से drag करके जोड देंगे।



Components Connection बन जाने के बाद General Tab से Text option का चयन कर Components के साथ Name & IP Address & Mac Address को लिखेंगे। 



Network Diagram पूरा बन जाने के पश्‍चात् चित्रानुसार घेरे में अंकित File option में जाकर Save पर Click करना है।



इसके बाद Filename option में आपका वांछित फाईल का नाम लिखते हुए आपको फाईल को कहां save करना है उसे select करना है जैसे यदि आप फाईल को Google Drive पर save करना चाहते है तो उसको select करना है।
Device option को select करने पर आपकी फाईल आपके Computer पर  Filename.drawio (extension) के साथ save हो जायेगी।

 पहले से ही Saved फाईल को edit करने के लिए 



File option में Import from में जाकर उस option को select करना है जहां पर आपकी फाईल save है, जैसे Google Drive, One Drive, Device etc.



फाईल की location पर जाकर select करना है। जिससे वो फाईल edit के लिए Work area में open हो जायेगी। इसके पश्‍चात् आवश्‍यक परिवर्तन करते हुए पुन: फाईल को save करें।

आपके द्वारा किये गये कार्य को printable form में save करने के लिए 



चित्रानुसार file option में Export as में जाकर PDF format को select करना है।




इसके पश्‍चात् Network Diagram या अन्‍य किसी Diagram  के सभी पृष्‍ठाे को PDF Format में Generate कर लेंगे। उसके पश्‍चात् उनका Print लेंगे।  


                                                                                                                               द्वारा
                                                                                                                          गजेन्‍द्र सिंह
                                                                                                                       सूचना सहायक


Comments

Popular posts from this blog

सरकारी मेल आई.डी. (mail.rajasthan.gov.in) से Group Create करना

Mangal Font Cheat Code